Home > Archived > रूस, चीन की यात्रा पर जाएंगे मनमोहन

रूस, चीन की यात्रा पर जाएंगे मनमोहन

रूस, चीन की यात्रा पर जाएंगे मनमोहन
X

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 20 से 24 अक्टूबर तक रूस और चीन की यात्रा पर जाएंगे। अगले वर्ष 2014 में होने जा रहे आम चुनाव से पहले यह संभवत: उनकी अंतिम विदेश यात्रा होगी। दोनों देशों का भारत के लिए अपना ही रणनीतिक महत्व है।
14वें भारत-रूस सालाना शिखर वार्ता के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री 20 से 22 दिसंबर तक मास्को की यात्रा पर रहेंगे। एक बयान में कहा गया है कि मनमोहन सिंह 'रूसी फेडरेशन के साथ भारत के विशेष एवं प्राथमिकता वाली रणनीतिक साझीदारी के अलावा अन्य मुद्दों पर बातचीत करेंगे।'
इस यात्रा के अगले चरण में 22 से 24 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री बीजिंग की यात्रा पर रहेंगे। वे चीन के प्रधानमंत्री ली जियांग के आमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। इसी वर्ष मई महीने में अपनी पहली विदेश यात्रा के तहत ली भारत आए थे।
बीजिंग में दोनों नेता दोनों देशें के बीच साझीदारी मजबूत करने को ध्यान में रखते हुए द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत करेंगे। मनमोहन सिंह राष्ट्रपति जिंगपिंग और नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के अध्यक्ष जांग जेजियांग से भी मुलाकात करेंगे।
21 अक्टूबर को होने वाली भारत-रूस वार्षिक शिखर वार्ता में रक्षा समझौता शीर्ष पर रहेगा। यह शिखर वार्ता रूस निर्मित विमान वाहक युद्धपोत एडमिरल गोर्सकोव की आपूर्ति करने से पूर्व होने जा रही है। भारतीय नौसेना पुनर्निर्मित यह युद्धपोत 30 नवंबर को रूस से भारत के लिए रवाना होगा।


Updated : 17 Oct 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Share it
Top