ब्राजील में अग्निकांड के मृतकों की संख्या 245

ब्राजीलिया। ब्राजील के रियो ग्रैंड डु सुल राज्य के सांता मारिया शहर में एक नाइटक्लब में आग लग जाने से 245 लोग मारे गए जबकि 131 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने पूर्व में कहा था कि अग्निकांड में कम से कम 245 लोग मारे गए और 48 घायल हुए। हादसे के शिकार लोगों में ज्यादातर सांता मारिया विश्वविद्यालय के विद्यार्थी हैं जो हादसे के दौरान क्लब में पार्टी कर रहे थे। रविवार तड़के 2.30 बजे के लगभग क्लब के अन्दर आतिशबाजी की वजह से आग भड़की।
राज्य के अग्निशमन प्रमुख ने कहा, "आग इसलिए भड़की क्योंकि कुछ लोगों ने क्लब के अन्दर बंद क्षेत्र में आतिशबाजी की। इसी वजह से आग तेजी से फैली और क्लब में दम घोंटने वाला धुआं भर गया।" रिपोर्ट के अनुसार 50 सालों में पहली बार ब्राजील में इतना बड़ा अग्निकांड हुआ है।
Next Story