Home > Archived > भारतीय वैज्ञानिक राव को शीर्ष विज्ञान पुरस्कार

भारतीय वैज्ञानिक राव को शीर्ष विज्ञान पुरस्कार

भारतीय वैज्ञानिक राव को शीर्ष विज्ञान पुरस्कार
X

बीजिंग | चीन ने जाने-माने भारतीय वैज्ञानिक डॉ. सीएनआर राव को देश के शीर्ष विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया है। उन्हें यह पुरस्कार भारत और चीन के बीच वैज्ञानिक सहयोग को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए दिया गया। चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज (सीएएस) ने अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सहयोग के लिए भारत, जर्मनी और रूस से तीन वैज्ञानिकों को वर्ष 2012 का पुरस्कार प्रदान किया। जवाहर लाल नेहरू आधुनिक वैज्ञानिक अनुसांधान केंद्र, बेंगलुरु के संस्थापक 79 वर्षीय राव के अतिरिक्त यह पुरस्कार जर्मनी के हर्बर्ट जाईकल तथा रूस के जीए झेरेब्तसोव को दिया गया।डॉ. राव ठोस अवस्था और संरचनात्मक रसायन शास्त्र के लिए पूरी तरह समर्पित वैज्ञानिक हैं। उन्हें यह पुरस्कार चीन और भारत के बीच वैज्ञानिक सहयोग बढ़ाने में योगदान और साथ-साथ विकासशील देशों में वैज्ञानिक क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए मिला।
चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज (सीएएस) हर साल यह पुरस्कार प्रदान करता है। यह पुरस्कार वर्ष 2007 में शुरू किया गया था जो अब तक 17 अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों को मिल चुका है। सीएएस एक प्रमुख शैक्षणिक संस्थान, व्यापक, प्राकृतिक विज्ञान, प्रौद्योगिकी विज्ञान और चीन में उच्च तकनीक नवाचार में शोध एवं विकास का केंद्र है। सीएएस को बीजिंग में 1 नवंबर 1949 को सेंट्रल एकेडमी ऑफ साइंस और पीपिंग एकेडमी ऑफ साइंस आधार पर स्थापित किया गया था। मौजूदा समय में इसके अध्यक्ष प्रोफेसर बाई चुनली हैं।

Updated : 24 Jan 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top