ब्याज जीरो, शिवराज हीरो,बलराम जयंती व किसान दिवस पर सम्मेलन आयोजित

ब्याज जीरो, शिवराज हीरो,बलराम जयंती व किसान दिवस पर सम्मेलन आयोजित
X

ग्वालियर | किसानों के आराध्य देव भगवान बलराम की जयंती एवं किसान दिवस के उपलक्ष्यundefined में नंदलाल बाल कल्याण समिति द्वारा शनिवार को रामलीला मैदान मुरार में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन में जिले के कोने-कोने से हजारों की संख्या में आए किसानों के समक्ष भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने जब यह नारा लगाया कि 'ब्याज जीरो तो किसानों ने भी दिल से जवाब दिया 'शिवराज हीरो। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेन्द्र सिंह तोमर और विशिष्ट अतिथि चिकित्सा शिक्षा मंत्री अनूप मिश्रा थे। अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने की। कार्यक्रम में सांसद मायासिंह, पूर्व मंत्री ध्यानेन्द्र सिंह, महापौर समीक्षा गुप्ता, साडा अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह, म.प्र. निर्धन आयोग के अध्यक्ष बालेन्दु शुक्ल, सहकारी संघ के अध्यक्ष अरुण तोमर, म.प्र. पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, म.प्र. गौ संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष पदम वरैया, म.प्र. अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य घनश्याम पिरौनिया, ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण अध्यक्ष अनुराग बंसल, ग्वालियर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रविन्द्र सिंह राजपूत, नगर निगम परिषद के सभापति बृजेन्द्र सिंह जादौन, भाजपा के संगठन मंत्री प्रदीप जोशी, अशोक दांतरे, जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, भारत सिंह कुशवाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सोलंकी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष कौशल शर्मा एवं भूमि विकास बैंक अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गुर्जर विशेष रूप से उपस्थित थे। सर्व प्रथम अतिथियों ने भगवान बलराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात कार्यक्रम संयोजक महेन्द्र सिंह यादव ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि भारत कृषि और धर्म प्रधान देश है इसलिए सरकारों को कृषि और धर्म के आधार पर चलना चाहिए था, लेकिन लम्बे समय तक इसकी अनदेखी की गई। इससे धरती पुत्र किसान कमजोर हुआ, तो धर्म की अनदेखी से राजनीति बिकाऊ हो गई। कोयला जैसे घोटाले और राजनीति का दोगला चरित्र धर्म की अनदेखी का ही नतीजा है, लेकिन हमें इस बात पर गर्व है कि केन्द्र की सत्ता जब अटल जी ने संभाली, तो सबसे पहले किसानों की बदहाली को सुधारने के लिए कदम उठाए गए। म.प्र. में भाजपा सरकार की कोई भी योजना किसानों के बिना पूरी नहीं होती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कृषि को मुनाफे का धंधा बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि म.प्र. के किसानों का यह सौभाग्य है कि उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह मिले हैं। उनके द्वारा किसानों को जीरो प्रतिशत पर ऋण दिया जा रहा है। इससे कृषकों के समक्ष अब आर्थिक संकट आड़े नहीं आएगा। विशिष्ट अतिथि अनूप मिश्रा ने अपने उद्बोधन में बलराम जयंती पर किसान सम्मेलन आयोजित करने के लिए महेन्द्र सिंह यादव को बधाई दी।
12 कृषकों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में नंदलाल बाल कल्याण समिति की ओर से अतिथियों द्वारा 12 किसानों को सम्मानित किया गया। इनमें बालकिशन पालिया मुख्त्यारपुरा, नंदराम बोहरे जमाहर, रामचरण मेम्बर पारसेन, नेतराम राठौर तौर, लक्ष्मी नारायण शर्मा जारगा, बुद्धिराम कुशवाह बेहट, कालका सिंह नरवरिया पदमपुर, रामचरण किरार बंधोली, रसीद खान तिघरा, महाराज सिंह जाटव भदरौली, उत्तम सिंह कौरव रौरा, चक्रपाल सिंह गुठीना आदि शामिल हैं।
कृषकों को खूब हंसाया कवियों ने
किसान सम्मेलन से पूर्व कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें हास्य कवि लटूरी लट्ठ आगरा, अतुल ज्वाला इन्दौर, हरीबाबू शर्मा 'निराला भिण्ड एवं साजन ग्वालियरी ने एक से बढ़कर एक हास्य फुलझडिय़ां छोड़कर किसानों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया। इनके अलावा शशिकांश यादव 'शशि देवास ने जहां अपनी रचनाओं से वातावरण को वीर रस से सराबोर कर दिया वहीं अरविंद सनन कोटा ने गीतों की प्रस्तुति देकर किसानों को मुग्ध कर दिया। अंत में समिति की ओर से स्मृति चिन्ह भेंटकर सभी कवियों एवं अतिथियों का अभिनंदन किया गया। 

Next Story