Home > Archived > जल्दी ही राज 3 की सफलता का जश्न मनाएंगी बिपाशा

जल्दी ही राज 3 की सफलता का जश्न मनाएंगी बिपाशा

जल्दी ही  राज 3 की सफलता का जश्न  मनाएंगी बिपाशा
X

मुंबई | वायरल बुखार से पीड़ित बिपाशा को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। हालांकि अब वह पहले की तुलना में$img_title काफी स्वस्थ हैं। बिपाशा ने ट्वीटर पर लिखा, मेरे अस्पताल में भर्ती होने को लेकर चिंता करने वाले लोगों को मैं बताना चाहती हूं कि अब मैं पहले से काफी अच्छा महसूस कर रही हूं। बस थोड़ी थकावट और वायरल बुखार है। हाल ही में बिपाशा विक्रम भट्ट की थ्री डी हॉरर फिल्म राज 3 में दिखाई दीं। बिपाशा ने कहा कि पूरी तरह से ठीक होने के बाद वे अपनी फिल्म की सफलता का जश्न मनाएंगी। बिपाशा ने कहा कि राज 3 बहुत सफल रही। मेरे काम के लिए अच्छी प्रतिक्रियाएं देने के लिए शुक्रिया। मैं खुद को बहुत खुश और भाग्यवान महसूस कर रही हूं। जल्दी ही मैं अपनी फिल्म राज 3 की सफलता का जश्न मनाऊंगी। 

Updated : 13 Sep 2012 12:00 AM GMT
Next Story
Top