Home > Archived > जनमानस

जनमानस

मोदी का भूत

आज मोदी विकास का पर्याय बन गया है। उनकी लोकप्रियता ने सेकुलरवादियों की नींद हराम कर दी है। उन्हें नींद में भी मोदी का भूत सताता रहता है। उनकी सत्ता खतरे में पड़ गई है। अपनी स्वार्थपूर्ण सत्ता को बचाए रखने के लिए वे मोदी पर मुस्लिम विरोधी होने का प्रचार करते नहीं थक रहे हैं। असल में मोदी जी की यह लोकप्रियता उनकी न्याय प्रियता के कारण है। गोधरा कांड की जो प्रतिक्रिया हुई उसको मोदी जी ने 3 दिन के अंदर काबू कर लिया जबकि मुम्बई में हुए दंगों को काबू करने में कांग्रेसी सरकार को महीने लग गए हैं। गुजरात के दंगे मुस्लिम आतंकवादियों की हिंसा की प्रतिक्रिया थी। गुजरात की जनता ने देख लिया कि ऐसी हिंसा उनके शांत रहने से खतम नहीं हो सकती उन्होंने राष्ट्रवाद के नाम पर एक होकर आतंकवाद का सामना किया। उन्होंने स्वयं खड़े होकर आतंकवादियों को सबक सिखाया। उसी का यह परिणाम है कि गोधरा कांड की पुनरावृत्ति नहीं हुई। अन्यथा कई गोधरा कांड हो जाते जैसे कि मुम्बई कांड होते रहते हैं।असल में मुस्लिम आतंकवादियों के खिलाफ राष्ट्रवादी शक्तियां एक हुई और उन्होंने मिलकर उसका सामना किया। 99 प्रतिशत के आगे 1 प्रतिशत कभी सफल नहीं हो सकते। इसी शक्ति से सेकूलरवादी और तुष्टीकरण के पोषक परेशान है और मोदी की छवि धूमिल करने में लगे हैं। परन्तु उनके इस प्रयास से मोदी की छवि और स्वच्छ हो रही है।
लालाराम गांधीनगर

Updated : 12 Sep 2012 12:00 AM GMT
Next Story
Top