पाकिस्तानी रेंजर्स ने की भारतीय चौकियों पर गोलीबारी

जम्मू। जम्मू और कश्मीर के अर्निया सेक्टर में दो भारतीय सीमा चौकियों पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने 'अकारण गोलीबारी' की। यह जानकारी सोमवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों ने दी।अधिकारियों के मुताबिक जम्मू से 45 किलोमीटर दूर अर्निया सेक्टर में बुधवार व कोटा कुब्बा चौकियों पर पाकिस्तानी सेना ने रविवार रात भारी गोलीबारी की। एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआत के 15 मिनटों तक भारी गोलीबारी हुई। इसके बाद रुक-रुककर गोलीबारी हुई, जो एक घंटे से लम्बे समय तक जारी रही।
Next Story