दिल्ली में ख़तरे के निशान के पास पहुंचा यमुना का जलस्तर

X
नई दिल्ली | दिल्ली में यमुना नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों से दि
ल्ली और एनसीआर में रुक-रुक कर लगातार बारिश हो रही है। साथ ही हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। बैराज से करीब 94 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे सोमवार की सुबह करीब सात बजे यमुना का जलस्तर 204 मीटर के आसपास पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार को 18 हज़ार क्यूसेक और शनिवार को 47 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। गातार बढ़ते जलस्तर की वजह से दिल्ली के पुराने लोहे के पुल के आसपास के निचले इलाकों में पानी भरने का ख़तरा बन गया है। यमुना का ख़तरे का निशान 204.83 मीटर पर है।
Next Story
