नशे में धुत विदेशी महिलाओं ने किया दुर्ग पर हंगामा


ग्वालियर | भारत भ्रमण के दौरान ग्वालियर किले पर आई दो महिलाओं ने गुरुवार की दोपहर दुर्ग पर जम कर हंगामा कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस को भी इन महिलाओं ने नहीं बख्शा। पुलिस ने महिलाओं को गाइड की सहायता से उनके होटल रवाना करवा दिया। जानकारी के अनुसार भारत भ्रमण पर निकली दो विदेशी महिलाओं ने गुरुवार की दोपहर ग्वालियर दुर्ग पर शराब के नशे में जमकर हंगामा मचा दिया। इस दौरान वहां किला देखने पहुंचे सैलानियों के साथ भी अभद्रता कर दी। हंगामा देखकर वहां मौजूद लोगों ने सूचना पुलिस कट्रोल रूम को दे दी। सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस, कोबरा 12 व महिला पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इन विदेशी महिलाअेां ने उनको भी नहीं बख्शा और अग्रेजी में उन्हें भी काफी बुरा भला कहा। मामला विदेशी महिलाओं से जुड़ा होने के कारण पुलिस कर्मी उनकी अभद्रता को भी सहते रहे। बाद में उनके गाइड से चर्चा कर पुलिस ने इन महिलाओं को होटल रवाना करवा दिया। दो विदेशी महिलाओं द्वारा दुर्ग पर हंगामा करने की सूचना मिली थी। पुलिस जवानों ने महिलाओं को गाइड के साथ उनके होटल रवाना करवा दिया।

Next Story