Home > Archived > जगन्नाथ मंदिर के पुजारी की हत्या

जगन्नाथ मंदिर के पुजारी की हत्या


पुरी | ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर के पुजारी की कल अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि ‘‘गुना सिन्हारी’ उर्फ तालाछू भगबान महापात्र (३८ वर्ष) को आज शाम अज्ञात व्यक्तियों ने एक यूथ क्लब के समीप सड़क पर गोली मार दी। महापात्र वार्ड संख्या एक के पाषर्द भी थे। मंदिर की प्रबंधन समिति के एक सदस्य होने के साथ साथ महापात्र पुरी मंदिर के पुजारी संघ ‘‘पुष्पालक निजोग’’ के सचिव भी थे। गजपति महाराज दिव्य सिंहदेव और राजस्व संभागीय आयुक्त अरविंद पाधी ने महापात्र की हत्या की निंदा की है। पाधी मंदिर के मुख्य प्रशासक भी हैं।पुरी के पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार साहू ने बताया ‘‘अभी यह पता नहीं चल पाया है कि महापात्र को गोली क्यों मारी गई?’’


Updated : 23 Aug 2012 12:00 AM GMT
Next Story
Top