भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को आज लोक सेवा प्रबंधन राज्य मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने मध्यप्रदेश को मिला प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा अवार्ड सर्टिफिकेट भेंट किया। मध्यप्रदेश को यह अवार्ड ''इम्प्रूविंग द डिलेवरी ऑफ पब्लिक अवार्ड’’ श्रेणी में मिला है। इस मौके पर प्रमुख सचिव (लोक सेवा प्रबंधन विभाग) इकबाल सिंह बैंस और उप सचिव मनोहर दुबे भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस उपलब्धि के लिये विभाग को बधाई दी। इस अवार्ड को प्राप्त करने के लिये राज्य मंत्री ब्रजेंद्र सिंह और उप सचिव दुबे न्यूयार्क गये थे। वहाँ उन्होंने मध्यप्रदेश में लोक सेवाएँ देने अपनाई गई पद्धतियों की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश को ''इम्प्रूविंग द डिलेवरी आफ पब्लिक अवार्ड’’ श्रेणी में संयुक्त राष्ट्र का द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। प्रदेश को यह अवार्ड जन-साधारण को सरल तरीके से लोक सेवाएँ प्रदान करने के लिये देश में सबसे पहले मध्यप्रदेश में लागू किए गए लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम के लिये मिला है। प्रदेश में नागरिकों को समय-सीमा में विभिन्न सेवाएँ प्रदान करने की अभिनव पहल की व्यापक प्रशंसा हुई है।
Latest News
- पीपुल्स ग्रुप के ठिकानों पर ED का छापा, विदेशी फंडिंग के आरोप में जुटा रही सबूत
- विनय कुमार सक्सेना बने दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ
- उप्र विधानसभा में पेश hहुआ बजट , 5 साल में 4 लाख नौकरी देने का लक्ष्य
- जयंत चौधरी जाएंगे राज्यसभा, सपा-रालोद ने घोषित किया संयुक्त उम्मीदवार
- 24 घंटे में कोरोना के 2628 नए मरीज, 18 संक्रमितों की मौत
- ऊर्जा मंत्री तोमर ने सुबह 5 बजे बजाई घरों की डोरबेल, कहीं नल की टोटी कराई बंद
- शैक्षणिक संस्थाओं की पसंद बना GIDA, सरकार बना रही है इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट
- ज्ञानवापी हिंदुओं को सौपने वाली याचिका पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई
- बारामूला में सुरक्षाबलों ने 3 पाकिस्तानी आतंकियों को किया ढेर, 1 पुलिसकर्मी शहीद
- गेंहूं के बाद चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से विदेश नहीं जाएगी शक्कर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा अवार्ड भेंट
X
X
Updated : 2012-07-09T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire