बोल बच्चन से प्राची की दमदार वापसी

X
मुंबई। प्राची देसाई ने टीवी पर आने वाले धारावाहिक कसम से, से अभिनय की शुरुआत की थी और अब रोहित शेट्टी की बोल बच्चन से प्राची की दमदार वापसी हो रही है। फिल्म में वह अभिषेक की हीरोइन है और अजय देवगन की बहन बनीं हैं। वन्स अपॉन के टाइम इन मुंबई में प्राची को उनके अभिनय के लिए आईफा में बेस्ट सपोर्रि्टग एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। उन्होंने वर्ष 2007 में डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा जीता। उसके बाद उन्हों 2008 में रॉक ऑन और 2010 में वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई में काम किया। बोल बच्चन में प्राची अजय देवगन की बहन है जो कि उन्हें एकदम अकेला नहीं छोड़ते और अभिषेक के साथ उसके रिश्ते को बिल्कुल पसंद नहीं करते। प्राची का रोल फिल्म में चुनौती भरा है क्योंकि फिल्म की दूसरी हीरोइन असिन है। प्राची की जॉन के साथ फिल्म आई मी और मै भी वर्ष 2012 में रिलीज होगी।
Next Story