लंदन | भारतीय महिला तीरंदाजी टीम रविवार को लार्ड्स क्रिकेट मैदान पर लंदन ओलिंपिक तीरंदाजी स्पर्धा के उतार चढ़ाव भरे प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में महत्वपूर्ण क्षणों में चूक गयी और डेनमार्क से एक अंक से हारकर बाहर हो गई। दुनिया की नंबर एक दीपिका कुमारी, बोम्बाल्या देवी और चेक्रोवोलु स्वुरो की भारतीय तिकड़ी डेनमार्क की लुसे लौरसेन, माजा जागर और कैरिना क्रिस्टियनसन से 210-211 से हार गयी। भारतीय तीरंदाजों ने हालांकि अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम से कहीं अधिक परफेक्ट 10 अंक जुटाये लेकिन डेनमार्क की तिकड़ी ने महत्वपूर्ण क्षणों में अपना सर्वश्रेष्ठ किया जिसमें भारतीय दबाव के आगे झुक गयीं। बोम्बाल्या हालांकि अच्छी फार्म में दिख रही थी और उसने अंत तक टीम को दौड़ में बनाये रखा। उसने लगातार तीन बार सबसे ज्यादा परफेक्ट 10 अंक जुटाये। लेकिन स्वुरो ने खराब पांच और फिर छह अंक बनाकर टीम को पीछे कर दिया। भारतीयों ने पहले और अंतिम सेट में जीत दर्ज की लेकिन डेनमार्क की टीम ने ओवरआल बढ़त बनायी। इससे पहले ?cpपुरूष टीम भी कल प्री क्वार्टरफाइनल चरण में जापान से हारकर बाहर हो गयी थी। तीरंदाज अब कल से शुरू होने वाली व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भाग लेंगे।
भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ओलिंपिक से बाहर हुई
X
X
Updated : 2012-07-29T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire