रचा संसदीय इतिहास, बर्खास्त विधायक बहाल

रचा संसदीय इतिहास, बर्खास्त विधायक बहाल
X


$img_titleभोपाल।
मध्यप्रदेश विधानसभा ने शुक्रवार को नया संसदीय इतिहास रचते हुए एक सप्ताह पहले बर्खास्त किए गए कांग्रेस विधायकों चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी और कल्पना परुलेकर की सदस्यता बहाली का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया। सदन का फैसला चुनाव आयोग को भेजा जाएगा। इसी मकसद से बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र महज पांच मिनिट चला। अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी ने मप्र विधानसभा संसदीय इतिहास में नया अध्याय जोडऩे जा रही है। ऐसा करके मप्र विधानसभा आने वाले समय में लोकसभा और अनेक विधानसभाओं के पथ प्रदर्शन का कार्य करेगी। संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बहाली का प्रस्ताव पेश किया। जिसे सर्वसम्मति से पारित कर सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।


Next Story