बायपास सर्जरी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा आईसीयू से बाहर

बायपास सर्जरी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा आईसीयू से बाहर
X

मुंबई। अभिनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की गत दिनों यहां एक अस्पताल में बा$img_titleयपास सर्जरी की गई और उन्हें आईसीयू से बाहर लाया गया। वह कुछ और दिन अस्पताल में रह सकते हैं। सिन्हा के रिश्तेदार बताया कि सिन्हा को सुबह आईसीयू से अस्पताल के कमरे में भेजा गया और वह अब ठीक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि डॉक्टरों ने सिन्हा को दो से चार दिन और अस्पताल में रहने की सलाह दी है। 66 वर्षीय सिन्हा का सोमवार को अंधेरी के कोकिलाबेन अस्पताल में आपरेशन किया गया था। शत्रुघ्न सिन्हा को अपने घर रामायण में चल रहे रंग-रोगन के काम के दौरान सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद दो जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।



Next Story