नई दिल्ली| भारत पर चीन एक बार फिर बुरी नजर डालने के फिराक में है। इस बार यह खुलासा एक अंग्रेजी चैनल ने किया है। भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ द्वारा सरकार को भेजी एक गोपनीय रिपोर्ट के मुताबिक चीन भारत को टकराव के लिए उकसाने की कोशिश में है। पिछले हफ्ते रॉ ने इस सिलसिले में सरकार को एक सीक्रेट नोट भेजा था। अंग्रेजी चैनल ने इस नोट के हवाले से कहा है कि चीन भारत को उकसाने की कोशिश में है। रिपोर्ट में कहा गया है क वह घरेलू समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए नियंत्रण रेखा पर मामूली घुसपैठ या बुरी नजर डालने की कोशिश कर सकता है। रॉ का यह आकलन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, वरिष्ठ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों और सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अफसरों के साथ साझा किया गया है। कुछ महीने बाद ही भारत और चीन के बीच वर्ष 1962 में हुई जंग की बरसी है। ऐसे में सरकार के आला अधिकारी रॉ के आकलन पर विचार विमर्श कर रहे हैं। रॉ के मुताबिक चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में 14 जून को भारत को ध्यान में रखते हुए बड़ा भ्यास किया था। रॉ का यह आकलन ऐसे वक्त आया है जब कई मामलों को लेकर चीन और भारत के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। भारत के खिलाफ चीन की इस नई चाल के पीछे चीनी सरकार का अपना सियासी फायदा है और वह भारत को हर हाल में इस चक्रव्यूह में फंसाने की कोशिश कर रहा है।
भारत पर फिर है चीन की बुरी नजर !
X
X
Updated : 2012-07-10T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire