प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजनीतिक रूप से नपुंसक: ठाकरे

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजनीतिक रूप से नपुंसक: ठाकरे
X

मुंबई। टाइम मैगजीन के बाद शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर हमला बोला है।$img_title उन्होंने प्रधानमंत्री को राजनीतिक रूप से नपुंसक करार देते हुए लोगों से विद्रोह का आह्वान किया है। गौरतलब है कि इससे पहले टाइम मैगजीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 'अंडरअचीवर' बता चुकी है। हालांकि, ठाकरे ने स्पष्ट किया है कि टाइम मैगजीन का दृष्टिकोण किसी आदमी को बड़ा या छोटा नहीं बनाता, क्योंकि इस मैगजीन पर भी व्यावसायिक दबाव होता है। कुछ समय पहले इसी मैगजीन ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत का ऐसा राजनेता करार दिया था, जिससे लोग सबसे ज्यादा नफरत करते हैं। ठाकरे ने दावा किया है कि सिर्फ हिंदुत्व-विरोधी ताकतें ही मोदी से नफरत करती हैं। प्रधानमंत्री के बारे में लिखे गए टाइम मैगजीन के लेख का हावाला देते हुए उन्होंने कहा है कि अब तक घरेलू मीडिया ही उन्हें निशाना बना रहा था और अब इंटरनैशनल मीडिया भी उन्हें ठोकर मार रहा है।
उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में अब प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को देश को ऐसे व्यक्ति के हाथों में सौंपना चाहिए, जिसमें लड़ने का जज्बा हो। एक ऐसा व्यक्ति जो भ्रष्टाचार, आर्थिक संकट, आतंकवाद और अन्य समस्याओं से लड़ सके। 

Next Story