Home > Archived > राज्यपाल से मिले सदानंद गौड़ा

राज्यपाल से मिले सदानंद गौड़ा

राज्यपाल से मिले सदानंद गौड़ा
X

बंगलुरु। कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा के समर्थन में नौ मंत्रियों के इस्तीफा देने$img_title के बाद एक बार फिर भाजपा का संकट चरम पर पहुंच गया है। येदियुरप्पा समर्थक नौ मंत्रियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा से मुलाकात करके अपने त्यागपत्र उन्हें सौंप दिए थे।
लेकिन शनिवार को मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा शनिवार सुबह राज्यपाल हंसराज भारद्वाज से मिलने राजभवन पहुंचे। माना जा रहा है कि उनकी यह मुलाकात कर्नाटक भाजपा में मचे घमासान को लेकर थी, परन्तु मुख्यमंत्री का कहना है कि वह बजट सत्र के संबंध में राज्यपाल से मिले।
मंत्रियों के इस्तीफे को भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व पर उनकी मांगों को मनवाने के लिए दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। येदियुरप्पा समर्थक सदानंद गौड़ा को हटाकर जगदीश शेट्टर को मुख्यमंत्री बनाने के लिए दबाव डाल रहे हैं।
कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि पार्टी इस दबाव में नहीं आएगी और कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
इस समस्या के समाधान के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने नेशनल जनरल सेके्रट्री धर्मेंद्र प्रधान को बेंगलूर भेजा है। प्रधान दोनों पक्षों से बातचीत करके समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे।



Updated : 30 Jun 2012 12:00 AM GMT
Next Story
Top