Home > Archived > रणवीर सेना प्रमुख की हत्या, समर्थकों का उपद्रव, क‌र्फ्यू

रणवीर सेना प्रमुख की हत्या, समर्थकों का उपद्रव, क‌र्फ्यू

रणवीर सेना प्रमुख की हत्या, समर्थकों का उपद्रव, क‌र्फ्यू
X


$img_titleआरा।
बिहार के भोजपुर जिले में शुक्रवार सुबह रणवीर सेना के प्रमुख ब्रह्मोश्वर सिंह उर्फ बरमेसर मुखिया की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मुखिया की हत्या के बाद गुस्साए समर्थकों ने आरा में कई जगह पथराव और हिंसा की, जिसके बाद क्षेत्र में क‌र्फ्यू लगा दिया गया। हालात पर काबू पाने के लिए सीआरपीएफ को बुलाया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रह्मोश्वर सिंह की हत्या तब की गई जब वे आरा के कतिरा मुहल्ले में सुबह 4 बजे सैर कर रहे थे। उसी दौरान कुछ हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई। ब्रह्मोश्वर सिंह ने वहीं दमतोड़ दिया। ब्रह्मोश्वर को लगभग 40 गोलियां लगी हैं। पुलिस के अनुसार हत्या से आक्रोशित लोग आरा में जमकर हंगामा कर रहे हैं। इस दौरान कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए और सड़क जाम कर दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया है।

गुस्साए समर्थकों ने आरा रेलवे स्टेशन पर भी जमकर हंगामा मचाया और कई जगह आगजनी की। समर्थकों ने कई बसों को भी आग के हवाले कर दिया। समर्थकों ने बीडीओ कार्यालय में भी आग लगा दी। बरमेसर मुखिया पर लगभग 36 नरसंहारों को आरोप है। यह सभी नरसंहार 80 और 90 के दशक में अंजाम दिए गए थे। मुखिया ने राज्य में जाति संघर्ष के दौर में ऊंची जातियों ने रणवीर सेना का गठन किया था। जिसके संस्थापकों में से बरमेसर मुखिया भी थे। बरमेसर मुखिया नौ माह पहले ही जेल बथानी टोला नरसंहार में बाइज्ज्त बरी होने के बाद जेल से रिहा होकर आया था।

Updated : 1 Jun 2012 12:00 AM GMT
Next Story
Share it
Top