Home > Archived > पोतों के साथ सरकारी विदेश यात्रा पर गयीं राष्‍ट्रपति

पोतों के साथ सरकारी विदेश यात्रा पर गयीं राष्‍ट्रपति

पोतों के साथ सरकारी विदेश यात्रा पर गयीं राष्‍ट्रपति
X


$img_titleनई दिल्ली
राष्‍ट्रपति प्रतिभा पाटिल की सेशेल्‍स और साउथ अफ्रीका की नौ दिवसीय विदेश यात्रा सवालों के घेरे में आ गयी है। सरकारी सूत्रों ने इस यात्रा मे उनके पोतों के भी साथ जाने की पुष्टि की है। गौरतलब है कि पाटिल के कार्यकाल में बस तीन महीने का वक्त बचा है। वह इन दिनों अपने कार्यकाल की संभवत अंतिम विदेश यात्रा पर गई हैं।


आरटीआई से जरिए मिली जानकारियों के मुताबिक पाटिल विदेश यात्रा करने में अब तक की सबसे खर्चीली राष्ट्रपति साबित हुई हैं। उनकी विदेश यात्राओं पर 205 करोड़ खर्च हो चुके हैं, जो किसी भी राष्ट्रपति के कार्यकाल में सबसे अधिक है। आरटीआई के मुताबिक एयर इंडिया ने बोइंग 747-400 जैसे एयरक्राफ्ट से की गई उनकी यात्राओं पर 169 करोड़ खर्च किए। खास बात यह है कि अधिकतर यात्राओं में उनके रिश्तेदार भी साथ थे। पाटिल की विदेश यात्राओं के दौरान विदेश मंत्रालय ने उनके रहने-ठहरने, लोकल ट्रैवल और अन्य मदों में 36 करोड़ खर्च किए।

पाटिल ने 12 विदेश यात्राओं में ब्राजील, मेक्सिको, चिली, भूटान, वियतनाम, इंडोनेशिया, स्पेन, पोलैंड, रूस, तजाकिस्तान, ब्रिटेन, साइप्रस, चीन, लाओस, कंबोडिया, यूएई, सीरिया, साउथ कोरिया, स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रेलिया का दौरा मिला कर कुल 79 दिन की यात्रा कर चुकी हैं।

उनसे पहले के राष्‍ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने अपने कार्यकाल में महज 7 विदेश यात्राएं ही थीं, जिसमें वह 17 देशों में गए थे। उधर, राष्‍ट्रपति भवन कार्यालय ने पाटिल की यात्राओं की अन्‍य राष्‍ट्रपतियों की विदेश यात्राओं से तुलना करने को अनुचित बताया है। उनके मुताबिक राष्ट्रपति की यह यात्राएं दूसरे देशों से मिले निमंत्रण के आधार पर ही होती हैं। राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने कहा कि दूसरों देशों से भारत के रिश्ते सुधर रहे हैं। राष्ट्रपति की विदेश यात्राओं को उसी संदर्भ में देखा जाना चाहिये। 

Updated : 2 May 2012 12:00 AM GMT
Next Story
Top