यह कहना गलत कि सभी दल मजबूत लोकपाल के विरूद्ध हैं: भाजपा

X
नयी दिल्ली। मजबूत लोकपाल विधेयक बनाने में दृढ़ संकल्प की कमी के लिए सभी राजनीतिक दलों की अन्ना हजारे टीम द्वारा की गई आलोचना के बीच भाजपा ने आज कहा कि वह ऐसे भ्रष्टाचार निरोधी तंत्र के पक्ष मे है जो पारदर्शी एवं जवाबदेह सरकार बनाने की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करे।
पार्टी प्रवक्ता तरूण विजय ने यहां दावा किया, ‘‘भाजपा बहुत ही शक्तिशाली लोकपाल चाहती है। ऐसा लोकपाल जो पारदर्शी एवं जवाबदेह सरकार की जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरे। यह कहना उचित नहीं है कि सभी विपक्षी दल लोकपाल विधेयक नहीं चाहते हैं।’’
उन्होंने कहा कि भाजपा शासन के दौरान उत्तराखंड में मजबूत लोकपाल बनाया गया जिसकी स्वयं अन्ना हजारे ने प्रशंसा की थी।
हजारे ने हाल में सभी राजनीतिक दलों की आलोचना करते हुए कहा है कि वे संसद में मजबूत लोकपाल विधेयक पारित कराने के इच्छुक नहीं लगते हैं।
Next Story
