Home > Archived > दिग्विजय ने डीजीपी पर ही साधा निशाना

दिग्विजय ने डीजीपी पर ही साधा निशाना

दिग्विजय ने डीजीपी पर ही साधा निशाना
X


$img_titleगुना।
मध्यप्रदेश में पुलिस का मनोबल गिरा हुआ है। भाजपा के लोग पुलिस को थानों में घुसकर पीट रहे हैं। सिपाही, एएसपी और आईपीएस अफसरों की मौत हो रही है। पुलिस की इतनी बुरी हालत कभी नहीं हुई। मैंने डीजीपी से कहा कि शर्म करो तुम्हारे विभाग के लोग इस कदर पिट रहे हैं उनका मोरल गिर गया है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को गुना में हवाई पट्टी पर पत्रकारों से कही।
उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। खनिज लूटे जा रहे हैं। इसमें विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री, ठेकेदार, अधिकारी, कर्मचारी सभी शामिल हैं। 1993 से 2003 तक के मेरे शासनकाल और 2003 से अब तक के भाजपा शासनकाल में हुए खनिज उत्खनन की तुलनात्मक जांच की जाना चाहिए।

Updated : 24 March 2012 12:00 AM GMT
Next Story
Top