रूस में गीता पर प्रतिबंध लगाने की याचिका खारिज

X
मास्को। रूस की एक अदालत ने भगवद गीता के अनुवादित संस्करण पर प्रतिबंध लगाने के अनुरोध वाली याचिका को आज खारिज कर दिया। इससे दुनिया भर में गीता के अनुयायी खुश हैं।
मास्को इस्कॉन के संधु प्रिय दास ने प्रेट्र से कहा, ‘‘साइबेरियाई शहर तोमस्क की अदालत ने याचिका खारिज कर दी है।’’
तोमस्क के सरकारी अभियोजकों ने निचली अदालत के फैसले के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की थी। निचली अदालत ने अभियोजकों की उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें ‘भगवद गीता’ पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया गया।
उन्होंने कहा कि जैसे ही अदालत ने फैसला सुनाया, वहां मौजूदा लोग खुशी से झूम उठे। दास ने कहा, ‘‘हम रूस के न्यायिक प्रणाली के शुक्रगुजार हैं।’’
Next Story
