Home > Archived > यक्ष प्रश्न : क्या बांग्लादेश में लगेगा सचिन का 100 वां शतक ?

यक्ष प्रश्न : क्या बांग्लादेश में लगेगा सचिन का 100 वां शतक ?

यक्ष प्रश्न : क्या बांग्लादेश में लगेगा सचिन का 100 वां शतक ?
X


$img_titleमीरपुर.
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर अपनी खोई हुई बल्लेबाजी फॉर्म को दोबारा हासिल करने के लिए बेताब हैं। इसके लिए सचिन ने बुधवार को जमकर नेट्स में पसीना बहाया। सचिन के साथ सिर्फ गौतम गंभीर आए थे। शेष टीम इंडिया ने आराम फरमाना उचित समझा।


हालांकि यह एक ऐच्छिक अभ्यास सत्र था, लेकिन सचिन खुद को दूर नहीं रख पाए। यह पहली बार नहीं है जब सचिन ने आराम करने के स्थान पर अभ्यास करना बेहतर समझा है। सचिन अभ्यास सत्र में हमेशा बढ़कर हिस्सा लेते हैं। वो हमेश अपने खेल में सुधार करने की कोशिश करते रहे हैं।

1989 में पदार्पण करने वाले तेंडुलकर करियर में दूसरी बार इतने लंबे समय तक बिना शतक के रहे हैं। सचिन ने अपना अंतिम सैकड़ा वर्ल्डकप के दौरान नागपुर में हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में लगाया था। उस मैच में सचिन ने 111 रन की पारी खेली थी।

सचिन के सौवें शतक ने उन्हें आलोचकों के निशाने पर खड़ा कर दिया है। सचिन के खेल में वैसे कोई कमी नहीं आई है, लेकिन १०० का अंक ना छू पाने के कारण यह दिग्गज अब मजाक का विषय बन गया है।

टीम इंडिया अपना अगला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार को खेलेगी। टीम की नजर इस मैच को जीतकर फाइनल में एंट्री करने पर होगी।

Updated : 15 March 2012 12:00 AM GMT
Next Story
Share it
Top