मुंबई दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता शहर

नई दिल्ली। ऊंचाई मंहगाई दर ने जनता के रोजमर्रा के जीवन को भले ही दूभर कर दिया हो लेकिन एक वैश्विक सर्वे में भारत के दो शहरों- व्यावसायिक केंद्र मुंबई और नैशनल कैपिटल नई दिल्ली- को विश्व के चार सबसे सस्ते शहरों में बताया गया है।
मुंबई के इकॉनमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) के एक सर्वे में मुंबई को विश्व का दूसरा सबसे कम खर्चीला शहर और नई दिल्ली को चौथा सस्ता ऐसा शहर बताया गया है।
सर्वे के मुताबिक, पाकिस्तान का शहर करांची विश्व भर में सबसे सस्ता जबकि स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख सबसे मंहगा शहर है। ईआईयू के सर्वे के मुताबिक चार सबसे सस्ते शहरों - करांची, मुंबई, तेहरान और नई दिल्ली - में से तीन भारतीय उपमहाद्वीप में हैं।
Next Story