रूस में ठंड का कहर, 215 लोगों की मौत

मॉस्को। रूस में ठंड का कहर जारी है। 2012 में अब तक 215 लोग ठंड की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 5,500 लोग अस्वस्थ हैं । रूस के स्वास्थ्य एवं सामाजिक विकास मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। ठंड से सम्बंधित बीमारियों के चलते कुल 3,382 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें 52 बच्चो भी शामिल हैं। असाधारण ठंड ने बीते कुछ सप्ताह में 60 रूसी क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले लिया है। देश के दक्षिणी हिस्से से सबसे ज्यादा नुकसान की खबरें हैं। यहां का तापमान शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है।
मॉस्को में सोमवार की सुबह शून्य से 35 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ पिछले एक दशक की सबसे ठंडी सुबह रही। उल्लेखनीय है कि जमा देने वाली ठंड के कारण अन्य यूरोपीय देश इटली, पोलैंड और यूक्रेन में भी लोग मर रहे हैं।

Next Story