भोपाल | मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज से पंचम विश्व आयुर्वेद सम्मेलन शुरू हो रहा है। इस सम्मेलन के पहले दिन लाल परेड मैदान पर आरोग्य एक्सपो का शुभारंभ होगा। यह अब तक का सबसे बड़ा आरोग्य एक्सपो है। इसमें भारत सरकार का आयुष मंत्रालय भी आकर्षक स्टल लगा रहा है। आरोग्य एक्सपो में पं. खुशीलाल आयुर्वेद महाविद्यालय की प्रदर्शनी लगेगी। एक्सपो में देश की प्रतिष्ठित आयुर्वेद औषधि निर्माता कम्पनियां अपने स्टल लगाएंगी। इनमें श्री धूतपापेश्वर, डाबर, रसाला, धतरी, आयुष, रसगोला, कश्मीर फार्मास्युटिकल, चेतन्य फार्मा, महर्षि फार्मा, दीनदयाल औषधि, वासु (गुजरात) सहित लगभग 250 कम्पनी शामिल हैं। हर्बल मण्डी और औषधि पौधों की प्रदर्शनी भी एक्सपो का विशेष आकर्षण होंगी। मध्यप्रदेश लघु वनोपज संघ भी अपना स्टाल लगाएगा। एक्सपो में मध्यप्रदेश स्टेट पवेलियन और होम पवेलियन भी होंगे। आयुर्वेद सम्मेलन तीन दिन चलेगा। नौ दिसंबर तक चलने वाले इस आयोजन में देश और दुनिया के आयुर्वेद जानकार हिस्सा लेंगे। इस मौके पर आमजन के साथ इस जगत से जुड़े लोगों को नई जानकारियां हासिल होंगी। विश्व आयुर्वेद सम्मेलन की कड़ी के रूप में गुरुवार को वी़ एऩ एस़ संस्थान में एक कार्यशाला भी हुई। कार्यशाला में आयुर्वेद औषधियों की गुणवत्ता के विषय में विशेषज्ञों ने विचार-विमर्श किया। विश्व आयुर्वेद सम्मेलन के महासचिव गीता कृष्णन ने कहा कि आयुर्वेद के प्रति युवाओं में आकर्षण बढ रहा है।
भोपाल में विश्व आयुर्वेद सम्मेलन आज से शुरू
X
X
Updated : 2012-12-07T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire