Home > Archived > प्रियंका को पसंद आई सलमान की दोस्ती

प्रियंका को पसंद आई सलमान की दोस्ती

प्रियंका को पसंद आई सलमान की दोस्ती
X

नई दिल्ली। शाहरुख और प्रियंका चोपड़ा एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे, लेकिन शाहरुख के बाद प्रियंका सलमान खान की दोस्ती पर ज्यादा ही मेहरबान हो रही हैं। हाल ही में दोनों दुबई एक इवेंट में साथ नजर आएं। यही नहीं इस दौरान प्रियंका ने तो यह भी साफ कर दिया कि सलमान उनके सबसे प्रिय को-स्टार हैं। दोनों इन दिनों कई सारे कार्यक्रम में एक साथ नजर आएं। दोनों ने दुबई में साथ परफॉर्म किया। सलमान ने कहा कि वह काफी लोगों की पसंद हैं और सब उनके साथ परफॉर्म करना चाहते हैं। इस इवेंट पर जरीन खान और सोफी चौधरी भी इनके साथ नजर आईं। प्रियंका ने भी इस मौके को हाथ से जाने नहीं दिया और सलमान के साथ अपनी अच्छी दोस्ती की बात कबूल ली। यही नहीं, उन्होंने अपने इस नए दोस्त की खूब तारीफ भी की।

Updated : 4 Dec 2012 12:00 AM GMT
Next Story
Top