Home > Archived > रूस की अंतरिक्ष में परचम लहराने की तैयारी

रूस की अंतरिक्ष में परचम लहराने की तैयारी

मास्को। एक बार फिर रूस दुनिया के उन देशों मे शुमार होने की कवायद में जो अपना परचम अंतरिक्ष मे फहरा चुके हैं। रूस दूसरी बार अंतरिक्ष जाने की तैयारी में है । वह अगले कुछ वर्षो में अंतरिक्ष शोध में भारी निवेश करने जा रहा है। प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव 2013 से 2020 के बीच अंतरिक्ष उद्योग को पुनरू विकसित करना चाहते हैं। सूत्रों के अनुसार रूस सरकार ने इसके लिए 68.71 अरब डॉलर (3.78 लाख करोड़ रु.) की योजना को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि हमारा देश अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन, सौर मंडल में चंद्रमा, मंगल तथा दूसरे ग्रहों के अध्ययन करेगा। इसके अलावा दूरगामी परियोजनाओं में अधिक सक्रियता से हिस्सा लेगा। शीतयुद्ध के दौरान इस क्षेत्र में अमेरिका के साथ रूस की कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली थी। रूस का यह कदम अमेरिका जैसी महाशक्ति को प्रतिस्पर्धा देने में सक्षम हो सकता है।

Updated : 29 Dec 2012 12:00 AM GMT
Next Story
Share it
Top