प्रदर्शनकारियों का इंडिया गेट तक मार्च का ऐलान, सुरक्षा व्यवस्था कडी

प्रदर्शनकारियों का इंडिया गेट तक मार्च का ऐलान, सुरक्षा व्यवस्था कडी
X

नई दिल्ली | दिल्ली गैंगरेप के बाद महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी पांच मांगों को लेकर कई संगठनों ने आज निजामुद्दीन से इंडिया गेट तक मार्च का ऐलान किया है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने धारा 144 का हवाला देकर लोगों से अपील की है कि वे इंडिया गेट पर न जाएं, अगर उन्हें प्रदर्शन करना हो, तो जंतर−मंतर या रामलीला मैदान जाएं। पुलिस ने इंडिया गेट और आसपास के इलाकों में पुलिस बल की भारी तैनाती की है। मार्च की घोषणा कई सामाजिक संगठनों ने मिलकर की है। ये मार्च निजामुद्दीन बुर्ज से इंडिया गेट तक निकाला जाएगा। इंडिया गेट पर जबरदस्त सुरक्षा का इंतजाम हैं। मार्च क्षेत्र में दिल्ली पुलिस और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की भारी तैनाती की गई है। कई प्वॉइंट्स पर बैरिकेडिंग की गई है। इंडिया गेट और विजय चौक के अंदर की तरफ जाने वाले सारे रास्ते बंद है। सुरक्षा के लिहाज से रेपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को भी लगाया गया है। सी हैक्सागन से रास्ते को डायवर्ट कर दिया गया है। प्रदर्शनकाकी दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को हटाने और सभी रेप के मामलों को तुरंत दर्ज कर जांच शुरू करने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के पिछले तजुर्बे को देखते हुए इस बार दिल्ली पुलिस कोई कसर नहीं छोड रही है। इस वजह से इस प्रदर्शन को लेकर पुलिस काफी सतर्क है और पूरे सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। साथ ही, निजामुद्दीन से इंडिया गेट को जोड़ने वाले जाकिर हुसैन मार्ग को बंद कर दिया गया है।


Next Story