प्रिंस हैरी ने मारा तालिबान के सरगाना को

लंदन । प्रिंस हैरी ने बहादुरी का सदेंश देते हुए तालिबान के एक सरगना को मार गिराया। अफगानिस्तान में आरएएफ हेलीकॉप्टर के पायलट पद पर कार्यरत है। अफगानिस्तान में यह उनकी पहली उपलब्धि है। उनक यह कार्य प्रशंसनीय है। सूत्रों के अनुसार 27 वर्षीय हैरी को एक टुकड़ी की मदद के लिए बुलाया गया था। टुकड़ी एक तालिबान सरगना का पीछा कर रही थी। तभी अपाचे हेलीकॉप्टर से पहुंचे हैरी ने हेलफायर मिसाइल से लक्ष्य पर निशाना साधा जिसमें तालिबान सरगना मारा गया। यह पहला मौका था जब हैरी को किसी घातक हमले में शामिल किया गया। यह हमला अक्टूबर के अंत में हुआ था। हमले से ठीक पहले हैरी दूसरी बार अफगानिस्तान पहुंचे थे। प्रिंस हैरी की सूझबूझ एक श्रेष्ठ कोटि में रखती है।


Next Story