प्रदर्शनकारियों से झड़प में पुलिसकर्मी जख्मी

नई दिल्ली | इंडिया गेट पर हुई झड़प मामले में एक पुलिसकर्मी जख्मी हो गया। रविवार को हुई झड़प में पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारियों के पथराव और लोहे की छड़ें लेकर सुरक्षाकर्मियों से भिड़ जाने तथा पुलिसकर्मियों द्वारा उन पर आंसूगैस के गोले दागने एवं पानी की धार फेंकने के बाद हिंसा भड़क गई। ऐसी खबरे हैं कि कुछ तत्व हिंसा फैला रहे हैं। महज डेढ़ घंटे के अंदर दूसरी बार दोपहर करीब ढ़ाई बजे दोनों पक्षों में झड़प हुई। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि हिंसा क्यों भड़की। पुलिस ने रायसीना हिल्स जाने वाले राजपथ पर अवरोधक लगा रखे थे। अपराह्न करीब सवा तीन बजे जब प्रदर्शनकारी पथराव करने लगे तब पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले दागे एवं पानी की बौछार की।
Next Story