Home > Archived > दिल्ली में छाया घना कोहरा

दिल्ली में छाया घना कोहरा

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और सर्द हवा चलने से लोगों ने ठिठुरन महसूस की। मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर में दिन साफ रहेगा लेकिन शाम में एक बार फिर धुंध छाने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "दोपहर में कोहरा छंट जाएगा और दिन में धूप खिली रहेगी। " अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्भावना है जबकि न्यूनतम तापामान सामान्य से दो डिग्री नीचे 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 97 फीसदी दर्ज की गई जबकि घने कोहरे की वजह से दृश्यता 50 मीटर से भी नीचे दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Updated : 23 Dec 2012 12:00 AM GMT
Next Story
Top