इंफाल में पुलिस फायरिंग, पत्रकार की मौत

इंफाल में पुलिस फायरिंग, पत्रकार की मौत
X

इंफाल | एक अभिनेत्री के साथ कथित छेड़छाड़ करने पर एक नगा उग्रवादी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक फिल्मी निकाय की अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन रविवार को पुलिस गोलीबारी में एक पत्रकार मारा गया। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि इंफाल पश्चिमी जिले में थांगीबांद इलाके में प्रदर्शनकारियों के हिंसा पर उतर जाने के बाद पुलिस ने गोलियां चलाई जिसमें एक पत्रकार की मौत हो गयी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहन में आग लगा दी और सार्वजनिक एवं सुरक्षा वाहनों का रास्ता रोक दिया था। पत्रकार की सीने में गोली लगी और एक अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर फैलते ही मणिपुर घाटी इलाके के कई हिस्सों खासकर इंफाल पूर्वी एवं इंफाल पश्चिमी जिलों में हिंसा फैल गयी। जब प्रदर्शनकारियों ने सारे प्रमुख रास्ते बंद कर दिया और जब पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की तो उन्होंने पथराव किया।




Next Story