गैंगरेप पीड़िता के लिए महाकाल में महामृत्युंजय जप

गैंगरेप पीड़िता के लिए महाकाल में महामृत्युंजय जप
X

उज्जैन | दिल्ली में चलती बस में एक युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म को लेकर जहां पूरे देश में गुस्सा है, वहीं मध्य प्रदेश के उज्जैन में युवती के जल्द स्वस्थ होने के लिए महामृत्युंजय जप किया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक शिवजी के दरबार में महामृत्युंजय का जप करने से मृत्यु का संकट तक टल जाता है, और दीर्घायु की प्राप्ति होती है। उसी के चलते महाकाल के दरबार में कई पुजारी मिलकर महामृत्युंजय का जप कर रहे हैं। महामृत्युंजय जप करने वाले पुजारियों का कहना है कि महाकाल के दरबार में विशेष आराधना कर पीड़िता के जल्द स्वस्थ होने के साथ विपरीत हालात से लड़ने की ताकत प्रदान करने की कामना की गई। मंदिर के पुजारियों ने धार्मिक रीति रिवाज से महाकाल का अभिषेक किया और महामृत्युंजय जप शुरू कर दिया। यह जप पीड़िता की सेहत में सुधार के लिए किया जा रहा है।


Next Story