Home > Archived > जनमानस

जनमानस

तानसेन संगीत समारोह-2012


ग्वालियर संगीत की नगरी मैं तीन दिवसीय तानसेन संगीत समारोह का आयोजन हुआ कार्यक्रम बहुत ही सुन्दर और अच्छा रहा इससे कलाकारों में एक उत्साह दिखाई दिया संगीत की नगरी में एक संगीतमय वातावरण पैदा हो गया अच्छा लगा म.प्र. सांस्कृतिक समिति एवं म.प्र. शासन तानसेन संगीत समारोह समिति बधाई के पात्र रहे जिन्होंने रसिकों एवं श्रोताओं की मांग पर यह संगीत समारोह संगीत सम्राट की समाधि स्थल पर किया जिससे लोग संगीत सम्राट के दर्शन कर सके।
अशोक शिरढोणकर, ग्वालियर

भारतीय खेलों की दुर्दशा

जब से सरकार द्वारा विलायती खेल क्रिकेट और क्रिकेटरों को मान-सम्मान देना शुरू किया, तभी से भारतीय देशी खेलों की हालत बिगडऩा शुरू हुई। सरकार ने देशी खेल और उसके खिलाडिय़ों के साथ दोयम दर्जें का व्यवहार शुरू किया, तभी से अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट आने लगी। यही कारण है कि ओलम्पिक खेलों में देशी खेलों के खिलाड़ी स्वर्ण पदक नहीं ला सके। यदि सरकार देशी खेलों और उसके खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देना चाहती है तो खिलाडिय़ों को आर्थिक सहायता और बिना बारी के पदोन्नति देना चाहिए। सरकार को खेल संगठनों में राजनेता कम, खिलाडिय़ों को भर्ती करना चाहिए।

अनिल कोथुलकर, इन्दौर 

Updated : 19 Dec 2012 12:00 AM GMT
Next Story
Top