Home > Archived > यूरोपीय संघ को नोबेल शांति पुरस्कार

यूरोपीय संघ को नोबेल शांति पुरस्कार

ओस्लो | यूरोपीय संघ (ईयू) को साल 2012 के नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया है। युद्ध की त्रासदी झेलने वाले महाद्वीप में शांति प्रयासों के लिए ईयू को दिया गया नोबेल शांति पुरस्कार हासिल करने के लिए इसके नेता नॉर्वे में मौजूद हैं। नोबेल समिति के अध्यक्ष थोबरेजरेन जैगलैंड ओस्लो सिटी हॉल में आयोजित एक समारोह के दौरान 12 लाख अमेरिकी डॉलर का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान करेंगे। करीब 20 यूरोपीय देशों की सरकार के नेता समारोह में हिस्सा लेने के लिए यहां आए हुए हैं। ईयू को ऐसे समय में यह विश्व-प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया है जब वह खुद ही वित्तीय संकट से जूझ रहा है और बढ़ती बेरोजगारी से दो-चार है। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में आयोजित किए जाने वाले ऐसे ही समारोहों में चिकित्सा, रसायन, भौतिकी और साहित्य के नोबेल पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। नोबेल पुरस्कारों के संस्थापक एल्फ्रेड नोबेल की पुण्य-तिथि के मौके पर ही ये पुरस्कार दिए जाते हैं।


Updated : 11 Dec 2012 12:00 AM GMT
Next Story
Top