Home > Archived > जबलपुर के दो थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू जारी

जबलपुर के दो थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू जारी

जबलपुर के दो थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू जारी
X

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद बढ़ते तनाव के कारण सोमवार रात को लगाया गया कफ्र्यू मंगलवार को भी जारी है। वहीं शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। शहर के वेलबाग थाना क्षेत्र में जुलूस के स्वागत के लिए मंच लगाए जाने को लेकर दो समुदायों में विवाद हुआ था, जिसने हिंसक रूप ले लिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। इसके बावजूद मंगलवार को एक बार फिर हिंसा भ़डक गई। पथराव व आगजनी होने के बाद पुलिस को बल प्रयोग करना प़डा। लेकिन फिर भी स्थिति नहीं सुधरी, जिसके बाद वेलबाग के साथ ओमती थाना क्षेत्र में भी कफ्र्यू लगाया गया। जबलपुर के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्थिति काबू में है। दोनों थाना क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है और लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। विवाद के हिंसक रूप लेने के बाद शहर के अन्य क्षेत्रों में भी तनाव बढ़ गया, जिसे देखते हुए पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस की गश्त जारी है।

Updated : 27 Nov 2012 12:00 AM GMT
Next Story
Top