Home > Archived > राजधानी सहित पूरे प्रदेश में ठंड का दौर शुरू

राजधानी सहित पूरे प्रदेश में ठंड का दौर शुरू

राजधानी सहित पूरे प्रदेश में ठंड का दौर शुरू
X


भोपाल। दीपावली का पर्व निकलने के बाद राजधानी सहित पूरे प्रदेश में ठंड ने लगभग जोर पकड़ लिया है। वहीं सुबह और शाम में शहर की फि
जा में ठंड का घुलना शुरू हो गया है। ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को दिन की धूप भी भा रही है। पिछले दो दिनों से सर्द हवाएं चलने से तापमान में भी काफी गिरावट आई है।राजधानी में भले ही अभी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही हो, लेकिन गुलाबी ठंड ने अपना असर दिखाना तो अभी से शुरू कर दिया है। पिछले दो दिनों से मौसम का सर्द मिजाज देखने को मिला। सुबह से ही सर्द हवाएं चलने से शहरवासियों को अब दिन की धूप भी भा रही है। वहीं शाम की सर्द हवाओं से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिए हैं। फिजा में ठंड घुलने से तापमान में भी कमी आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री रहा, तो वहीं न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री रिकार्ड किया गयामौसम विभाग का कहना है कि हवा का रुख लगातार बदल रहा है, जिससे शहर में सर्दी धीरे-धीरे जोर पकडऩे लगी है। अभी हवाओं की दिशा दक्षिणी-पश्चिमी हो गई हैं। इस वजह से सुबह व रात में ठंड का अहसास होगा। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा और रात का तापमान गिरने लगेगा

Updated : 16 Nov 2012 12:00 AM GMT
Next Story
Share it
Top