पंचतत्व में विलीन हुए यश चोपड़ा

मुबंई। बॉलीवुड फिल्मों में रोमांस का रंग भरने वाले निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं। जूहू के चंदनवाड़ी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में बॉलीवुड की लगभग हस्तियों ने हिस्सा लिया। फिल्म निर्माता यश चोपड़ा के निधन से बॉलीवुड गमगीन हो गया है। सितारे पर्दे पर रोमास रचने वाले फिल्म निर्देशक यश चोपड़ा को श्रद्धाजलि दे रहे हैं। उनके अंतिम दर्शन के लिए वाईआरएफ स्टूडियो पर भीड़ उमड़ पड़ी। आम आदमी भी उनके अंतिम दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचा। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान सहित अनेक बॉलीवुड सितारों ने ट्वीट कर यश चोपड़ा को श्रद्धाजलि दी हैं। चोपड़ा का रविवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया था। डेंगू बुखार की वजह से 13 अक्टूबर को उन्हें हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। यश चोपड़ा ने 22 फिल्मों का निर्देशन किया। 'जब तक है जान' फिल्म के बाद उन्होंने संन्यास का ऐलान किया था। यह फिल्म 19 नवंबर को रिलीज होगी। यश ने 1975 में फिल्म 'दीवार' के बाद अमिताभ बच्चन को यंग एंग्रीमैन के रूप में पहचान दिलाई।