Home > Archived > यूपी-बिहार हैं आतंक का गढ : राज ठाकरे

यूपी-बिहार हैं आतंक का गढ : राज ठाकरे

यूपी-बिहार हैं आतंक का गढ :  राज ठाकरे
X

मुंबई। मुंबई के सीरियल धमाकों में बिहार और उत्तरप्रदेश के लोगो के नाम आ$img_titleने के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अध्यक्ष राज ठाकरे ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। राज ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि मुंबई ब्लास्ट के लिए यूपी-बिहार के लोग ही जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई में ज्यादातर अपराधी यूपी-बिहार के हैं।
राज ने यूपी और बिहार को आंतकवाद का गढ बताया। उन्होंने कहा कि इनकी वजह स ही अपराधों का स्तर मुंबई में बढा हुआ है। राज ने कहा कि बाहर से आने वाले लोग ही अपराध में शामिल हैं। मुंबई पुलिस का ज्यादा वक्त यूपी-बिहार में अपराधियों को खोजने में लगता है।
उन्होंने कहा मुंबई ब्लास्ट की योजना बिहार में बनाई गई। इसके लिए उत्तर भारतीय ही जिम्मेदार हैं। ज्ञात रहे, इससे पहले भी कई बार राज ठाकरे उत्तर भारतीय पर निशाना बना चुके हैं।

Updated : 24 Jan 2012 12:00 AM GMT
Next Story
Share it
Top