राष्ट्रपति को शिवराज ने दिया न्यौता

राष्ट्रपति को शिवराज ने दिया न्यौता

नई दिल्ली में राष्ट्रपति से की मुलाकात
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल से मुकालात की। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपति $img_titleको मध्य प्रदेश आने का न्यौता दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रभात झा भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि मप्र में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर हिन्दी विश्वविद्यालय शुरू होने जा रहा है। इसके शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री चौहान दोपहर बाद राष्ट्रपति श्रीमती पाटिल से मुलाकात की और प्रदेश में आने का आमंत्रण दिया।
पार्टी हाईकमान से भी होगी मुलाकात: - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नई दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक चौहान पार्टी अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं से मिलेंगे, जिसके बाद यूपी, पंजाब सहित अन्य रा'यों में चुनाव प्रचार को लेकर रणनीति तय की जाएगी। ज्ञात हो कि चौहान पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के यूपी के चरखारी से चुनाव लडऩे के ऐलान के बाद सुश्री उमा का प्रचार करने की घोषणा की है। इसके चलते पार्टी हाई कमान भी शिवराज सिंह चौहान को यूपी के साथ-साथ पंजाब, उत्तराखंड  सहित अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार में भेजने की रणनीति बना रहा है। इधर, चौहान के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रभात झा भी दिल्ली में पहुंच गए हैं, जहां पार्टी नेताओं के साथ विचार-विमर्श कर चुनाव प्रचार के साथ ही अगली रणनीति बनाई जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री शनिवार को ही नई दिल्ली पहुंच गए थे, उनके साथ झा भी हैं।




Next Story