बांग्लादेश में सड़क हादसा, 17 की मौत


ढाका। दक्षिणपूर्वी बांग्लादेश में शनिवार को एक बस के खड्ड में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना दक्षिणपूर्व बंदरबान पर्वतीय जिले के दूरदराज थांची उप जिला स्थित शिलेरझीर में हुई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब थांची से बंदरबान जा रही बस खड्ड में गिर गई। बस जब ढलान से नीचे आ रही थी उसी समय उसके चालक ने उस पर से अपना नियंत्रण खो दिया।
थांची उप जिला के अध्यक्ष खामलई मुरोंग ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 17 लोगों की मौत हुई है जबकि कई अन्य घायल हैं। संभवत: यह दुर्घटना गहरे कोहरे के कारण हुई। अधिकारियों ने बताया कि बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के कर्मियों ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। 

Next Story