Saturday, March 21, 2026

क्या आप भी नवरात्र या किसी व्रत के दौरान चाट-पापड़ी और दही भल्ले जैसे चटपटे खाने को मिस करते हैं? अब टेंशन छोड़िए और घर पर ही बनाएं ये टेस्टी ऑप्शन

Editor Name: Swadesh News

अब व्रत में भी चाट का पूरा मजा लें, बिना दाल के बनाएं बाजार जैसे सॉफ्ट, स्वादिष्ट और मुंह में घुल जाने वाले दही भल्ले

इस खास फलाहारी रेसिपी में दाल की जरूरत नहीं होती, बल्कि सामक के चावल से बनते हैं ये हल्के, हेल्दी और बेहद टेस्टी भल्ले होते हैं।

इसको बनाने के लिए सबसे पहले सामक के चावल को 2-3 बार अच्छी तरह धो लें, फिर जीरा, काली मिर्च, अदरक और हरी मिर्च के साथ पानी में उबालकर पकाएं

जब चावल अच्छे से पककर गाढ़े और चिपचिपे हो जाएं, तब इन्हें प्लेट में निकालकर ठंडा करें और उबले आलू व हरा धनिया डालकर मिक्स तैयार करें

अब इस मिक्स से छोटे-छोटे गोल भल्ले बनाएं और कड़ाही में तेल गर्म करके मीडियम आंच पर हल्का सुनहरा और क्रिस्प होने तक तल लें

भल्लों को एक बाउल में पतली छाछ (पानी, दही और सेंधा नमक) में 5 मिनट तक डुबोकर रखें, इससे ये एकदम सॉफ्ट और जूसी बन जाएंगे

अब सर्विंग प्लेट में भल्ले रखें, ऊपर से मीठा दही डालें और साथ में खट्टी-मीठी चटनी डालकर इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ाएं

अंत में अनार के दानों से गार्निश करें और व्रत के दौरान भी घर बैठे चटपटी, स्वादिष्ट और हेल्दी चाट का पूरा आनंद लें