जमीन से जुड़े संवेदनशील राजनेता 'नरेंद्र सिंह तोमर'
महाविद्यालय में छात्र संघ के अध्यक्ष रहे तोमर सक्रीय राजनीति में रहकर वे सबसे पहले ग्वालियर नगर निगम के पार्षद पद पर निर्वाचित हुए।
वे युवा मोर्चा में विभिन्न पदों पर रहते हुए 1996 में युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बनाए गए। 1998 में ग्वालियर सीट से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए।
पहली बार मुरैना संसदीय क्षेत्र से वर्ष 2009 में लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने वाले नरेंद्र सिंह तोमर ने उत्कृष्ट कार्य कर क्षेत्र में कई विकास कार्य कराये।
कुशल रणनीतिकार के रूप में पहचान बनाने वाले तोमर 2012 में भाजपा मप्र के प्रदेशाध्यक्ष बनाए गए। 2013 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत मिली।
सामाजिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यों में रुचि रखने वाले नरेंद्र सिंह तोमर 2014 में ग्वालियर संसदीय सीट जीतकर मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय मंत्री बनाये गए।
नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केंद्रीय मंत्रिमंडल में केंद्रीय कृषि, ग्रामीण विकास, पंचायतीराज मंत्री हैं।
संगठनात्मक क्षमता के साथ ही प्रशासन पर मजबूत पकड़ रखने वाले नरेंद्र सिंह तोमर आज देश के प्रमुख नेताओं में शुमार हैं।