मानव शरीर की हर कोशिका में प्रोटीन होता है।जोकि पेप्टाइड बॉन्ड से जुड़े अमीनो एसिड के अवशेष से मिलकर तैयार होता है।
हमें रोजाना अपने आहार में प्रोटीन की जरुरत होती है जिससे शरीर को कोशिकाओं की मरम्मत करने और नई कोशिकाओं को बनाने में मदद मिल सके।
मांसपेशियों, हड्डियों और आपके शरीर के बाकी हिस्सों के लिए प्रोटीन महत्वपूर्ण होता है। जिसकी जरूरत उम्र के साथ बदलती रहती है।
शिशुओं को एक दिन में लगभग 10 ग्राम प्रोटीन की जरुरत होती है।
स्कूली बच्चों 19-34 ग्राम प्रोटीन एक दिन में खाना चाहिए
यस्क पुरुषों को 56 ग्राम एवं वयस्क महिलाओं को प्रतिदिन लगभग 46 ग्राम की जरूरत होती है।
मूंगफली में किसी भी दूसरे नट्स की तुलना में अधिक प्रोटीन होता है। इसमें सभी 20 अमीनो एसिड अलग-अलग अनुपात में होते हैं।
दूध, दही पनीर शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है , इसे रोजाना खाना चहिए।
हरी मूंग, मसूर, चना दाल में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है, रोजाना एक समय दाल खाना चाहिए।
छोले में औसत प्रोटीन सामग्री लगभग 18% है जो दाल से अधिक होती है।