ऋषि सुनक पहले भारतीय है जो ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने है।
कमला हैरिस अमेरिका की उपराष्ट्रपति हैं।वह इस पद पर पहुंचने वाली महिला होने के साथ भारतीय मूल की भी पहली महिला हैं।
पुलिस अधिकारी से राजनेता बने 63 वर्षीय चंद्रिकाप्रसाद 'चान' संतोखी सूरीनाम के वर्तमान राष्ट्रपति हैं।
भारतीय मूल के भरत जगदेव 2020 से गुयाना के उपराष्ट्रपति हैं। भरत के संबंध उप्र के अमेठी जिले से है।
एंटोनिया कोस्टा पुर्तगाल के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। उनका परिवार भरतीय राज्य गोवा का रहने वाला है। एंटोनियो के पिता का जन्म पणजी में हुआ था।
प्रविंद जगन्नाथ 2017 से ही मॉरिशस के प्रधानमंत्री हैं। 25 दिसंबर 1961 को मॉरिशस में भारतीय मूल के हिंदू परिवार में जन्मे जगन्नाथ मॉरिशस की मिलिटेंट सोशलिस्ट मूवमेंट, यानी MSM पार्टी के सदस्य हैं।
पृथ्वीराजसिंह रूपन 2019 से मॉरिशस के राष्ट्रपति हैं। उनका जन्म 24 मई 1959 को मॉरिशस के एक भारतीय आर्य समाजी हिंदू परिवार में हुआ था।
मोहम्मद इरफान अली गुयाना के वर्तमान राष्ट्रपति हैं। उनका जन्म भारतीय परिवार में हुआ है और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है।