रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय सेना 86 फीसदी रूस से मिले हथियार उपयोग करती है आपको बताते है रूस से मिले बड़े हथियार कौन से है।
भारत-रूस के बीच AK-203 असॉल्ट राइफल बनाने की डील हुई है। ये राइफल अमेठी में स्थित कोरवा में बनाई जाएगी।
इसकी गोली 730 मीटर प्रति सेकेंड है, 400 से 800 मीटर रेंज है।
रूस द्वारा निर्मित रोटरी कैनन मतलब घूमने वाली तोप भारत के कई जंगी जहाजों पर लगी हुई है.
इसकी गोलियां 900 मीटर प्रति सेकेंड और फायरिंग रेंज 4 से 5 हजार मीटर है।
रूस द्वारा निर्मित एंतोनोव एन-32 कार्गो प्लेन का उपयोग भारतीय वायुसेना कई वर्षों से कर रही है।
रूस द्वारा विकसित MI हेलीकॉप्टर 24 सैनिक, 12 स्ट्रेचर या 4 हजार किलोग्राम वजन उठाकर उड़ सकता है।
भारत को कई मोर्चों पर जीत दिला चूका मिग -29 लड़ाकू विमान रूस द्वारा विकसित है, ये रॉकेट्स, मिसाइल और बम ले जाने में सक्षम है।