इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेग्मेंट में TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं।
TVS iQube की एक महीने में लगभग 5 हजार यूनिट्स की बिक्री का नया रिकॉर्ड बना है।
TVS iQube का नया वर्जन इसी साल मई में लॉन्च किया गया था। लोगों को स्कूटर काफी पसंद आया और इसको जमकर खरीदा जा रहा है।
TVS iQube सिंगल चार्ज में 140km की दूरी तय करता है।
TVS iQube के बेस वेरिएंट में 5-इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है, जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन असिस्ट सपोर्ट करता है।
यह स्कूटर वॉइस असिस्ट और TVS iQube Alexa स्किलसेट को भी सपोर्ट करता है।
2021-22 के लिए स्कूटर्स की प्रति माह सेल का औसत 1546 यूनिट्स रहा है।
TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के मूल वेरिएंट की कीमत 98,564 रुपये है।
ये स्कूटर 10 कलर ऑप्शन के साथ आता है, जो वेरिएंट्स के हिसाब से बांटे गए हैं।
स्कूटर के साथ ग्राहकों को तीन ऑफ-बोर्ड चार्जर दिए जा रहे है , जिसमें 650W, 950W और 1.5kW क्षमता के चार्जर शामिल हैं।