हीरो मोटोकॉर्प ने एक अनोखा इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश किया है, जो थ्री-व्हीलर से टू-व्हीलर में बदल जाता है।
हीरो मोटोकॉर्प ने जयपुर में आयोजित हीरो वर्ल्ड 2024 में इस व्हीकल कोपेश किया है। कंपनी ने इसे SURGE नाम दिया है।
कंपनी के अनुसार, ये SURGE S32 सीरीज का एक कार्गो व्हीकल है, जिसके अंदर एक टू व्हीलर स्कूटर छिपा रहता है।
SURGE को थ्री-व्हीलर से टू-व्हीलर बनने में 3 मिनट का समय लगता है।
शुरुआत में देखने में ये एक थ्री व्हीलर मालवाहक ऑटो नजर आता है। लेकिन आगे का हिस्सा खोलकर स्कूटर अलग हो जाता है
कंपनी इस सीरीज के कुल 4 वैरिएंट S32 PV, S32 LD, S32 HD और S32 FB लॉन्च करेगी।
S32 के थ्री-व्हीलर मोड में 10 Kw की पावर दी गई है, इसे 11 Kwh की बैटरी से जोड़ा गया है। वहीं इसकी मैक्सिमम स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास होगी।
टू व्हीलर में 3 Kw की पावर मिलती है। इसके लिए इसे 3.5 Kwh की बैटरी से जोड़ा गया है।